Doordrishti News Logo

जोधपुर, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सिंधु महल स्थित माता वैष्णो मंदिर में बुधवार को कजली तीज पर सुहागिन तीजणियों ने सोलह श्रृंगार कर व हाथों में मेहंदी रचाकर माता के दर्शन किए। हरियाली तीज की तरह ही कजली तीज का व्रत हिंदू धर्म की सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। पंचांग के अनुसार, कजरी तीज का पर्व हर साल भाद्रमास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है।

इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और संतान सुख की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं। कजरी तीज व्रत का पारण चंद्रमा के दर्शन करने और उन्हें अर्घ्य देने के बाद में व्रत पूर्ण कर भोजन करती हैं। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं। इससे माता पार्वती और भगवान शिव प्रसन्न होकर मनवांछित फल देते है। कजरी तीज को कजली तीज, बूढ़ी तीज, सातूड़ा तीज आदि नामों से भी पुकारा जाता है।

ये भी पढें – मतदान दल रवानगी व आगमन स्थल पर चिकित्सा दल की नियुक्ति

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026