Doordrishti News Logo

टीम विक्टर्स ने जीता ऐस बिजनेस क्विज-2024

ऐश्वर्या कॉलेज में मैनेजमैंट संकाय के विद्यार्थियों के लिए बिजनेस क्विज का आयोजन

जोधपुर,टीम विक्टर्स ने जीता ऐस बिजनेस क्विज-2024। ऐश्वर्या कॉलेज में बीबीए पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को बिजनेस क्विज का आयोजन किया गया। मैनेजमैन्ट संकाय द्वारा आयोजित इस बिजनेस क्विज में बीबीए द्वितीय सेमेस्टर की कुल 6 टीमों ने शिरकत की जिसमें टीम विक्टर्स विजेता रही। विजेता टीम में प्रतिभागी जतिन बोहरा, जुनेद अहमद, कीर्ति प्रजापत और प्रेम जैन थे।

यह भी पढ़ें – घर छोड़ने के बहाने फ्लैट में ले जाकर दुष्कर्म व मारपीट

प्रबन्ध संकाय के विभागाध्यक्ष ने बताया कि यह बिजनेस क्विज प्रतियोगिता चार चरणों में आयोजित की गई। प्रथम चरण में विभिन्न कम्पनियों एवं उद्योगों के विषय में प्रश्न पूछे गये। प्रथम चरण में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर चार टीमों को द्वितीय चरण में स्थान मिला। द्वितीय चरण में विभिन्न कम्पनियों के लोगो को देखकर कम्पनी की पहचान करनी थी जिसमें विद्यार्थियों ने बड़ी सूझ-बूझ का परिचय देते हुए उत्तर दिये। इसके साथ ही इस चरण में विख्यात कम्पनीयों के टैग लाइन की पहचान करनी थी। इस चरण तक कुल प्राप्त अंकों के आधार पर तीन टीमों को तृतीय चरण में स्थान मिला।

तृतीय चरण बहुत रोचक रहा जिसमें प्रतिभागियों को कम्पनी के दो मिलते-जुलते लोगो स्क्रीन पर दिखाये गये जिसमें से एक सही लोगो की पहचान करनी थी साथ ही इसी चरण में प्रसिद्व उद्योगपतियों की फोटो दिखाई गई प्रतियोगियों को उनका व उनसे सम्बन्धित कम्पनी का नाम बताना था। तीसरे चरण तक प्राप्त अंकों के आधार पर दो टीमों को चौथे और फाइनल चरण में स्थान मिला।

यह भी पढ़ें – भीषण गर्मी में डेढ़ माह से झालामंड नहीं आ रहा पानी लोग पहुंचे कलेक्ट्रेट

चौथे एवं अन्तिम चरण में प्रतिभागियों को स्क्रीन पर विभिन्न उत्पादों व कम्पनीयों के विज्ञापनों की झलक दिखाई गई जिससे उस कम्पनी और उत्पाद की पहचान करनी थी। इस रोचक व ऑडियो विजुवल क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सूझ-बूझ से उत्तर दिये और प्रत्येक सही उत्तर पर दर्शकों ने टीम सदस्यों का ताली बजाकर उत्साह वर्धन किया।
कॉलेज के चैयरमेन भूपेन्द्र सिंह राठौड़ ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि मैनेजमेन्ट के विद्यार्थियों के लिए एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग आवश्यक है जिससे उन्हें अपने ज्ञान को परखने का अवसर मिलता है और साथ ही पढ़ाई के प्रति उनकी रूचि भी बनी रहती है।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ.ऋशि नेपालिया ने प्रतियोगियों की सराहना करते हुए बताया कि प्रबन्ध संकाय में प्रत्येक सप्ताह कई गतिविधियां एवं प्रतियोगितायें आयोजित कराई जाती हैं जिससे विद्यार्थियों को भविष्य में कम्पनियों,उद्योगों एवं व्यवसाय के विभिन्न स्तरों पर आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करने में सहायता मिलती है।
इस बिजनेस क्विज में निर्णायक की भूमिका निभा रहे कम्प्यूटर विभाग के सहायक प्रोफेसर व पूर्व विभागाध्यक्ष जोसफ डिकेन्सन ने सभी विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें अधिक से अधिक गतिविधियों में शिरकत करने हेतु प्रेरित किया और कहा कि कॉरपोरेट जगत के लिए अपने आप को तैयार करने के सबसे अच्छा मार्ग यही है कि अधिक से अधिक गतिविधियों में भाग लें।

इस कार्यक्रम में क्विज मास्टर की भूमिका प्रबन्ध संकाय की सहायक प्रोफेसर डॉ शिल्पा परिहार और डॉ प्रवेश भण्डारी ने निभाईं तथा सहायक प्रोफेसर अपूर्वा शर्मा ने सहयोग प्रदान किया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026