Doordrishti News Logo

तमन्ना जोशी को राष्ट्रीय स्तर की वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान

जोधपुर, राष्ट्रीय स्तर की वाद विवाद प्रतियोगिता में तमन्ना जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह आयोजन बिड़ला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी रांची द्वारा ऑनलाइन किया गया। जिसका विषय था “हम अक्सर अपने देश की प्रगति की सराहना करने के बजाय उसकी खामियों को देखते हैं।” आपके अनुसार क्या भारत को असाधारण बनाता है? तमन्ना जोशी ने 5 राउंड पार करके फाइनल राउंड में अपनी जगह बनाई और प्रथम स्थान प्राप्त किया। तमन्ना ने भारत की प्रगति, विकास, संपूर्ण भारत के सांस्कृतिक एवं प्राचीन धरोहर और अनेकता में एकता को दर्शाते हुए अपना पक्ष रखते हुए कहा कि आज जो भारतीय नागरिक (मैं मेरे विपक्षियों को इस नाम से संबोधित करूंगी) भारत की प्रगति की बजाय उसकी खामियों को देखता है, दर्शाता है वह निंदनीय है।

किसी ने कहा है “हृदय में ही तिरंगे का भाव नहीं मां की जय कार से क्या होगा ? आत्मा को ही जब विसराया कफन को रख कर क्या होगा?” सबसे पहले भारत की प्रगति के कुछ मूल बिंदुओं को दर्शना चाहती हूं भारत दुनिया का सबसे बड़ा कॉटन उत्पादन वाला देश है, 6.5 मिलियन फाइबर बनाता है।

जून 2018 के अनुसार भारत में 37 हेरिटेज स्थल हैं जो हमें विश्व भर में छठे स्थान पर रखती है गर्व है मुझे, मिड डे मील सुविधा, वैक्सीनेशन/ टीकाकरण, भारत एक गणतंत्र देश जो किसी भी देश गणतंत्र प्रणाली को टक्कर दे सकता है गर्व है मुझे, अब मेरे विपक्षी भारतीय नागरिक यह कहेंगे यह सामान्य है क्या भारत को असाधारण बनाता है। तो प्रत्यक्ष को प्रमाण की कोई आवश्यकता नहीं होती है भारत का अनभिज्ञ इतिहास इसे असाधारण बनाता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए विविधता में एकता की इसकी संस्कृति की प्रशंसा की। भारत असाधारण है जिसकी सांस्कृति का लोहा आज विश्व भर मान रहा है अविश्वसनीय,अतुल्य है मैं गर्व से कहती हूं मैं भारतीय हूं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026