Doordrishti News Logo

रात को टर्न लेते कंटेनर ने सड़क़ के किनारे खड़ी इनोवा को मारी टक्कर कंटेनर पलटा,कार भी पलट गई

  • किसी बड़े हादसे का न्यौता देता न्यू पावर हाऊस रोड कंटेनर जोन
  • रात तक पुलिस करती रही खड़ा करने की मशक्कत

जोधपुर, शहर के न्यू पावर हाऊस रोड पर चलने वाला कंटेनर जोन किसी दिन बड़े हादसे का सबब बन सकता है। रोजाना यहां पर सड़क़ पर कंटेनर की लंबी श्रृंखला बनी रहती है। दोनों तरफ से रास्ते जाम रहने से ना सिर्फ यातायात बाधित होता है बल्कि कई बार कंटेनर पलट तक जाते हैं। मंगलवार की रात को ऐसा ही हादसा हुआ। जब बासनी की तरफ से न्यू पावर हाऊस आ रहा एक कंटेनर टर्न लेते वक्त सड़क़ किनारे खड़ी इनोवा कार को टक्कर मारने के साथ खुद पलट गया। इसका चालक मौके से भाग गया। इनोवा के टकराने से वह भी पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। गनीमत थी कि कार में भी कोई सवार नहीं था। पास ही फैक्ट्री मालिक अपने कार्यालय पर था। किसी राहगीर के चपेट में आने की जानकारी फिलहाल नहीं मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को सीधा खड़ा कराने के साथ ही कंटेनर की पिछली बॉडी को भी सीधा करने के लिए तीन चार क्रेन बुलाया। देर रात तक उसको सीधा खड़ा करने के प्रयास किए जा रहे थे।

रात को टर्न लेते कंटेनर ने सड़क़ के किनारे खड़ी इनोवा को मारी टक्कर कंटेनर पलटा,कार भी पलट गई

एसीपी पश्चिम चक्रवर्ती सिंह राठौड़ ने बताया कि कंटेनर टर्न लेते वक्त मोड़ पर सड़क़ किनारे खड़ी इनोवा से टकरा गया जिससे कार पलटी खा गई। साथ ही कंटेनर की पिछली बॉडी भी उलट गई। इसका चालक फिलहाल भाग गया है। जिसका पता लगाया जा रहा है। कार एक फैक्ट्री व्यवसायी की है। घटना के बाद न्यू पावर हाऊस रोड पर क्षेत्र के लोगों का जमावड़ा भी हो गया और यातायात भी प्रभावित हुआ है।

रात को टर्न लेते कंटेनर ने सड़क़ के किनारे खड़ी इनोवा को मारी टक्कर कंटेनर पलटा,कार भी पलट गई

गत वर्ष भी कंटेनर की टक्कर से एक बाइक सवार घायल हुआ था। गौरतलब है कि न्यू पावर हाऊस रोड पर कंटेनर डिपो बना हुआ है। यहां पर रोजाना ही सुबह और शाम को कंटेनरों लंबी कतारें लगी रहती हैं। कई बार लंबा जाम तक लग जाता है। कुछ दिनों पहले एक एंबुलैंस भी इस जाम में फंस गई थी। न्यू पावर हाऊस रोड के दोनों ही तरफ कंटेनर खड़े रहते हैं। प्रशासनिक स्तर पर आज तक कोई कार्रवाई नही हो पाई है। इस कंटेनर डिपो को शहर से बाहर भिजवाने के लिए प्रस्ताव भी हो रखे हैं। मगर अब तक अमल में नहीं लाया गया है। शहरी विकास के साथ डिपो अब भीतर आ गया है।

इस मार्ग से होकर बासनी एरिया चलता है जो औद्योगिक क्षेत्र है। कंटेनरों के कारण ही बासनी ओवर ब्रिज के नीचे दाउ की होटल पर शाम के समय लंबे लंबे जाम लगना आम बात है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026

देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत

September 3, 2026

हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत

September 3, 2026

पता पूछने के बहाने वृद्धा के गले से सोने की चेन झपट्टी

September 3, 2026