अवैध खनन व नियम विरुद्ध परिवहन रोकने को समन्वय से अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही करें-पटेल

  • लूणी नदी में अवैध खनन और परिवहन पर रोकथाम के लिए समीक्षा बैठक
  • संसदीय कार्य मंत्री की अध्यक्षता में ही बैठक

जोधपुर(डीडीन्यूज),अवैध खनन व नियम विरुद्ध परिवहन रोकने को समन्वय से अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही करें-पटेल। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगा राम पटेल की अध्यक्षता में लूणी नदी के लीज एरिया एवं नदी क्षेत्र के आस-पास से अवैध रूप से निकलने वाले डम्परों के ओवरलोड एवं अत्यधिक तेज गति के कारण हो रही दुर्घटनाओं और सड़क तंत्र की बर्बादी रोकने के संबंध में समीक्षा बैठक शुक्रवार को मारवाड़ इन्टरनेशनल सेन्टर में आयोजित हुई।

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा लूणी क्षेत्र में अवैध खनन और नियम विरुद्ध परिवहन रोकने के लिए विभागीय समन्वय से अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही करें। उन्होंने खनन विभाग के अधिकारियों को अवैध बजरी खनन को रोकने के लिए लीज क्षेत्र के सीमांकन,पीलर निर्माण,जियो टैगिंग और ड्रोन के माध्यम से निरंतर निगरानी एवं जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने ई-रवन्ना में अधिक समय,एक ही रवन्ना का अधिक बार उपयोग,फर्जी रवन्ना की नियमित जांच करने के निर्देश दिए।

पटेल ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को खनन क्षेत्र में ओवर लोड परिवहन,बिना नंबर के वाहन पर आवश्यक कार्यवाही करने, व्यावसायिक वाहनों पर गति नियंत्रण गवर्नर की अनुपालना सुनिश्चित करने और फ्लाइंग टीम को माइनिंग रूट पर नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को खनन क्षेत्र में ओवर लोडिग वाहनों के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की रिपोर्ट बनाने,आबादी वाले क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर लगाने और खनन क्षेत्र में उच्च यात्री भार के अनुरूप सड़क निर्माण के प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस के अधिकारियों को डम्परों की सड़क पर पार्किंग रोकने,बिना नंबर के वाहनों एवं ओवर स्पीड वाहनों की आबादी क्षेत्रों में आवाजाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

ये रहे उपस्थित:-
बैठक में जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल,पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश,जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त उत्साह चौधरी,पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विनीत कुमार बंसल,प्रादेशिक परिवहन अधिकारी जेपी बैरवा,उपखंड अधिकारी (उत्तर) प्रीतम कुमार,उपखंड अधिकारी (दक्षिण)पंकज कुमार जैन,खनि अभियंता भगवान सिंह, अधीक्षण अभियंता (सार्वजनिक निर्माण विभाग) विनीत गुप्ता सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026