ताइवान में आया 7.5 तीव्रता का भूकंप

भारी नुकसान होने की आशंका

ताइवान,ताइवान में आया 7.5 तीव्रता का भूकंप। ताइवान में आज सुबह 7.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। तेज भूकम्प के झटकों से लोग सहम गए। इस भूकम्प से ताइवान में भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। अभी तक जसनमाल के नुकसान की खबर नही मिली है। प्राप्त जानकारी व मीडिया रिपोर्टों के अनुसार आज सुबह ताइवान में एक शक्तिशाली भूकंप आया जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल में 7.5 मापी गई। इस शकितशाली भूकम्प से ताइवान में कई इमारतें ढह गईं। भूकम्प से लोग डर,सहम गए। इस भूकम्प से पूरा द्वीप प्रभावित हुआ है।

यह भी पढ़ें – बीमार पत्नी के लिए रात को उम्मेद अस्पताल में रुका पति,मोबाइल चोरी

जानकारों के अनुसार यह 25 वर्षों में अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकम्प था।  ताइवान के पूर्वी शहर हुलिएन में इमारतें अपनी नींव से हिल रही थी, राजधानी ताइपे में भी झटके महसूस किए गए। हुआलिएन में भूकंप प्रभावित भवनों में कई लोग फंसे हुए हैं। भूकम्प से यहां के पूर्वी तट पर कई चट्टाने खिसक गई तथा कई जगह भूस्खलन हो गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews