Doordrishti News Logo

जोधपुर, स्वामी विवेकानंद जयंती पर मंगलवार को शहरभर में कई कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। राजस्थान राज्य स्काउट गाइड जोधपुर मंडल व जोधपुर नगर निगम द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस पर कोरोना व पर्यावरण जनजागृति अभियान के तहत साइकिल रैली निकाली गई। यह रैली

स्काउट गाइड मंडल कार्यालय से रवाना होकर रिक्तियां भैरूजी चौराहा, अमृता देवी पार्क, झालामंड जाकर समाप्त हुई। इस इस यात्रा को पूर्व महापौर ओम कुमारी गहलोत, संयुक्त निदेशक शिक्षा विभाग प्रेमचंद सांखला, संगठन आयुक्त विनोद राज जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान आमजन को कोरोना के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। आंगणवा स्थित अंध विद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती पर उन्हें याद करते हुए कैरियर डे एवं युवा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्चना से हुई। प्रधानाचार्य प्रकाशचंद खींची ने स्वामी विवेकानंद के जीवन को युवाओं हेतु प्रेरक मानते हुए बताया कि विवेकानंद ने सदैव कहा है कि युवा लक्ष्य की प्राप्ति तक बिना रुके आगे बढ़ते रहें, जब तक मंजिल ना प्राप्त हो जाए,व्यक्ति को जीवन में सदैव सृजनशील होकर कार्य करते रहना चाहिए। शारीरिक शिक्षक हापुराम चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम के अंत मे विद्यालय के संगीत शिक्षक रामचंद्र कड़ेला द्वारा राष्ट्रभक्ति से जुड़े हुए गीत प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में राजाराम शर्मा, राकेश व्यास, कृष्णकुमार व्यास, विनोद कुमार, गोरधन सियोल, कपिल अरोड़ा, रामचंद्र कड़ेला, देवबाला, गरिमा बाजपेयी, माला पुरोहित, निर्मल सिंह, भागीरथराम सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026