Doordrishti News Logo

जोधपुर, रेलवे विभाग द्वारा 16 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस पखवाड़े में जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय के निर्देशन में रविवार को स्वच्छ हॉस्पिटल स्वच्छ कॉलोनी दिवस मनाया गया। उत्तर पश्चिम रेलवे जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि रेलवे अस्पताल के सभी वार्डों और रेलवे परिसरों, रेलवे कॉलोनियों की सघन सफाई कराई गई एवं मरम्मत कार्य किया गया।

स्काउट सदस्यों द्वारा रेलवे कॉलोनी जोधपुर में स्वच्छता रैली निकाली गई जिसमें स्वच्छता के प्रति जागरूक करने,प्लास्टिक का प्रयोग न करने एवं अधिक से अधिक वृक्ष लगाने हेतु लोगों को प्रेरित किया गया। जोधपुर मण्डल रेलवे अस्पताल, मेड़ता रोड रेलवे अस्पताल,बाड़मेर रेलवे अस्पताल, समदड़ी रेलवे अस्पताल आदि की गहन सफाई की गई तथा सभी प्रकार की अनावश्यक वस्तुओं जैसे टूटा हुआ फर्नीचर, अनुपयोगी उपकरण आदि को डिस्पोज किया गया। इसके साथ साथ जैसलमेर,बाड़मेर,जोधपुर आदि स्टेशनों पर रेस्ट हाउस की गहन सफाई की गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews