विवाहिता की संदिग्ध मौत,पीहर पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
जोधपुर,विवाहिता की संदिग्ध मौत, पीहर पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप। निकटवर्ती चामू में रहने वाली एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पीहर पक्ष का आरोप है कि उसे दहेज के लिए तंग और परेशान किया जाता था। कीटनाशक सेवन से उसकी मौत हो गई। पुलिस अब इस बारे में जांच कर रही है। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। चामू थाने में दी रिपोर्ट में चाखू थानान्तर्गत मोटाई निवासी ईश्वरराम पुत्र जगदीश ने रिपोर्ट दी।
यह भी पढ़ें – बाइक पर आए बदमाश,स्कूली बालक के अपहरण का प्रयास
रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन रेखा की शादी आठ साल पहले चामू के डेरिया निवासी कंवरचंद के साथ की गई थी। मगर ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। उसे 3 अक्टूबर को संदिग्ध हालात में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। आशंका है कि उसे कीटनाशक दिया गया। मृतका के भाई ईश्वर राम ने दहेज प्रताडऩा एवं दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

