Doordrishti News Logo

संदिग्ध लड़के नहीं लगे हाथ,पकड़े जाने पर ही पुलिस का खुलासा

  • उम्मेद अस्पताल हॉस्टल छात्रा प्रकरण
  • काफी समय से वह अपडाउन कर रही थी

जोधपुर,शहर के उम्मेद अस्पताल के हॉस्टल में रह रही नर्सिंग की छात्रा का शव शुक्रवार को बीजेएस कॉलोनी स्थित गेस्ट हाउस के कमरे में फंदे पर लटका मिला था। अब तक पुलिस मामले में पता नहीं लगा पाई है कि छात्रा ने आत्महत्या किस कारण से की है। उसके मोबाइल का पेटर्न लॉक भी नहीं खुला है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गैंग रेप और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। घटना के होटलनुमा गेस्ट हाउस के अंदर जिन दो लड़क़ों के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिले हैं, वे भी फरार हैं। पुलिस उनका पता लगा रही है। इस मामले में हॉस्टल संचालकों पर भी प्रश्नचिन्ह खड़े हो रहे हैं। जानकारी में सामने आया कि छात्रा अप डाउन करती थी।

ये भी पढ़ें- ज्वैलरी शॉप में हुई चोरी का एक और आरोपी गिरफ्तार

हॉस्टल सूत्रों के मुताबिक वह पिछले डेढ़ माह से छात्रा हॉस्टल में रहते हुए अपडाउन कर रही थी। इसकी कोई लिखित में जानकारी हॉस्टल को नहीं थी। छात्रा ने हॉस्टल प्रबंधन को मौखिक रूप से कहा था कि उसकी मां की तबीयत खराब है,जिस कारण वह अप डाउन करेगी।

पुलिस खुद पेशोपेश में 

इधर पुलिस का भी कहना है कि हॉस्टल के इतने कड़े नियम होने के बावजूद छात्रा के हॉस्टल से बाहर जाने-आने के बारे में हॉस्टल के जिम्मेदारों ने न तो परिजनों को बताया और न ही पुलिस को सूचना दी। परिजन ही युवती को तलाशते रहे। उन्होंने ही पहले हॉस्टल और फिर पुलिस को सूचना दी थी। मामले में खांडाफलसा पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया था और फिर गेस्ट हाउस में जाकर उसके शव को फंदे से लटकते बरामद किया था। बाद मेें शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया।

पुलिस उपायुक्त पूर्व डॉ.अमृता दुहन के अनुसार सीसीटीवी में दो लोग दिख रहे हैं। उनके पकड़े जाने पर ही आगे की स्थिति साफ हो सकेगी। फिलहाल इस बारे ज्यादा नहीं कहा जा सकता है। मामले का पूरा खुलासा लडक़ों के आने या पकड़े जाने पर ही हो सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट उनके पास में अभी नहीं आई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026