Doordrishti News Logo

ससुराल गए युवक की हत्या का संदेह

जोधपुर, जिले के भोपालगढ़ कस्बे में हीरादेसर गांव में गुरूवार को अपने ससुराल गए एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी हत्या की आशंका जताई गई है। वह अपने बच्चों से मिलने गया था। शव ससुराल के आस पास पड़ा मिला।

बताया जाता है कि वह सुबह तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस पर उन्हें ससुराल के निकट शव पड़ा मिला। फिलहाल परिजनों ने भोपालगढ़ मोर्चरी से शव उठाने से मना कर दिया है। प्रशासन के साथ वार्ता में गतिरोध बना हुआ है। पुलिस ने बताया कि भोपालगढ़ निवासी 30 साल का झींपरराम नायक का ससुराल निकट के हीरादेसर गांव में था। दो बच्चों के पिता झींपरराम का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। पत्नी ने उस पर दहेज प्रताड़ऩा का केस भी कर रखा था। वह अपने पति से अलग पीहर में रह रही थी।

बुधवार को झींपरराम अपने दो बच्चों से मिलने के लिए हीरादेसर गांव गया। ससुराल में उसका पत्नी व उसके परिजनों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जाता है कि मारपीट की नौबत आ गई। मारपीट के दौरान किसी वस्तु से चोट लगने पर झींपरराम नीचे गिर पड़ा और उसकी वहीं पर मौत हो गई। दामाद की मौत होते ही ससुराल पक्ष के लोग घबरा गए और शव को अपने मकान से कुछ दूरी पर डाल दिया।

ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

इधर मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी,सास,साला व उसकी पत्नी पर हत्या3 करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने फिलहाल साले व मृतक की पत्नी को थाने में बैठा रखा है व उनसे पूछताछ कर रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

You missed