Doordrishti News Logo

जोधपुर, ग्रहों के राजा सूर्यदेव मंगलवार को चंद्र के प्रिय नक्षत्र रोहिणी में प्रवेश कर गए। इसके साथ ही आज से नौतपा शुरू हो गया है। अब नौ दिन तक गर्मी का सितम कहर ढा सकता है। सूर्यदेव के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के समय गर्मी चरम पर रहती है। ऐसा ज्योतिषियों द्वारा बताया गया है। 2 जून तक सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में चलायमान रहेंगे। इसके बाद आद्रा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। इन नौ दिनों में तेज गर्मी का भीषण लू का भी आभास हो सकता है। तापमान में भी तीन से चार डिग्री तक बढ़ोत्तरी संभव है। नौतपा में सूर्य की तेज किरणें धरती पर पड़ती हैं।

शहर में आज नौतपा का असर देखा गया। दोपहर में भीषण गर्मी का आभास हुआ। तापमान भी 40 पार हो गया। हालांकि आसमां में हलके  बादल छाए हुए हैं। सूर्यदेव भी बादलों की कुछ ओट में नजर आए। ताउते तूफाहन और पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद से ही सोमवार को गर्मी का सितम शुरू होने लग गया था। आज तेज गर्मी से आमजन को पसीने भी छूटने लगे।

ये भी पढ़े :- संभागीय आयुक्त ने कौशल विकास केंद्र में लगे ऑक्सीजन प्लांट का किया अवलोकन

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026