Doordrishti News Logo

नामांकन में प्रत्याशियों के समर्थकों का रैला,सड़कों पर लगा जाम

छात्रसंघ चुनाव-2022

-गाडिय़ां भर कर पहुंचे छात्र

जोधपुर, शहर में आगामी 26 अगस्त को छात्रसंघ चुनाव हैं। 27 को परिणाम आएगा। आज नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। नाम वापसी मंगलवार तक होगी। छात्र संघ चुनाव के मद्देनजर आज प्रत्याशियों में एक तरफ जहां उत्साह था वहीं दूसरी तरफ समर्थकों में भी उल्लस छाया हुआ था। सुबह से ही प्रत्याशियों के समर्थकों की गाडिय़ां कॉलेज कैंपसों में दौड़ती रही। पुलिस का भी माकूल बंदोबस्त किया गया। बेरिकेट लगाकर रास्तों को भी रोका गया। सडक़ों पर पेंपलेट बिखरे नजर आए।

अब छात्र संघ चुनाव की सरगर्मियों तेजी पर आ गई हैं। सोमवार को नामांकन प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। सुबह से ही कॉलेज कैंपसों में काफी चहलकदमी रही। छात्र संघ चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों के समर्थकों की गाडिय़ां कैंपसों दौड़ती रही। पुलिस के आलाधिकारियों ने अनहोनी या छात्र गुटों में झगड़ों को रोकने के लिए विशेष बंदोबस्त भी किए गए।

supporters-of-candidates-rally-in-nomination-jammed-the-roads

सडक़ों पर रास्ता जाम वाली स्थिति बनी हुई थी। रेजीडेंसी रोड पर वाहनों की जाम वाली स्थिति बनी रही। यहां छात्रसंघ कार्यालय में उनके नामांकन लिए गए। नाम वापसी का समय मंगलवार को है। इस बार एबीवीपी, एनएसयूआई और एसएफआई के प्रत्याशियों के बीच जोरदार संपर्क भी तेज हो गया है। प्रत्याशी नामांकन के बाद छात्रों के बीच जनसंपर्क तेज कर दिया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026

सैकंड हैण्ड कार का फर्जीवाड़े से सौदा,पता लगा दस्तावेज फर्जी

September 6, 2026