हाईकोर्ट में समर वैकेशन शुरू,अब 29 जून को खुलेंगे
- अर्जेंट मामलों को ही सुना जाएगा
- सिंगल और डिवीजन बैंच गठित
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हाईकोर्ट में समर वैकेशन शुरू,अब 29 जून को खुलेंगे। राजस्थान हाईकोर्ट में आज से समर वैकेशन की शुरुआत हो गई हैं। ऐसे में अब करीब 32 दिन हाईकोर्ट की मुख्यपीठ जोधपुर और जयपुर बैंच में नियमित सुनवाई नहीं होगी। अब हाईकोर्ट 29 जून को खुलेंगे।
डिप्रेशन के चलते रिटायर्ड एएसपी ने फँदा लगाकर दी जान
हाईकोर्ट प्रशासन के अनुसार हाईकोर्ट में 1 से 28 जून तक समर वैकेशन रहेगा। आज 28 मई को बकरीद का अवकाश है। इसके बाद 30 और 31 मई को शनिवार-रविवार के चलते हाईकोर्ट बंद रहेंगे। 29 मई को हाईकोर्ट प्रशासन ने छुट्टी घोषित की हैं। ऐसे में आज से ही हाईकोर्ट में समर वैकेशन की शुरुआत मानी जा रही हैं। समर वैकेशन के दौरान हाईकोर्ट में केवल अर्जेंट नेचर के केस ही लगेंगे। इनकी सुनवाई के लिए हाईकोर्ट में वैकेशन बैंचों का गठन किया गया है।
जयपुर पीठ में तीन और जोधपुर में दो बैंच करेगी सुनवाई
हाईकोर्ट प्रशासन की अधिसूचना के अनुसार मुख्य पीठ जोधपुर में एक सिंगल और एक डिवीजन बैंच अर्जेंट नेचर के कैसेज की सुनवाई करेगी। जयपुर पीठ में दो सिंगल और एक डिवीजन बैंच का गठन जरूरी मामलों की सुनवाई के लिए किया गया है।
