डिप्रेशन के चलते रिटायर्ड एएसपी ने फँदा लगाकर दी जान
पत्नी दोपहर में लौटी तब फंदे से लटके मिले
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डिप्रेशन के चलते रिटायर्ड एएसपी ने फँदा लगाकर दी जान। राजस्थान पुलिस सेवा से रिटायर्ड एडिशनल एसपी दशरथ सिंह चारण ने अपने आवास पर आज दिन में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। फंदा लगाने के जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया। आत्महत्या का कारण प्रथम दृष्टया डिप्रेशन में होना बताया गया है।
दोपहर में उनकी पत्नी बाहर से लौटी तब घटना का पता लगा। मंडोर पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सुुपुर्द किया है। मंडोर थानाधिकारी शेषकरण बारहठ ने बताया कि मूलत : नागौर जिले के डांवला के रहने वाले 62 वर्षीय दशरथ सिंह चारण पुत्र श्रेणीदान चारण पुलिस सेवा से एएसपी पद से सेवानिवृत हुए थे।
रथ यात्रा के दौरान पुरी में रेलवे पार्सल ट्रैफिक बंद
वे यहां मंडोर लालसागर एरिया में रहते थे। आज दिन में सूचना मिली कि उन्होंने अपने घर पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। वक्त घटना पत्नी बाहर थी। वह धार्मिक कार्यक्रम से अपरान्ह तीन बजे के आस पास लौटी थी।
दशरथ सिंह चारण ने अपने घर के कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाया। उनका एक पुत्र है जो दिल्ली में नौक री करता है।
थानाधिकारी शेषकरण ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला उनके डिप्रेशन में होने का पता लगा है। काफी समय से वह डिप्रेशन की स्थिति में थे। घटना की जानकारी पर पुलिस अधिकारी भी वहां पहुंचे।
