Doordrishti News Logo

उप निरीक्षक/प्लाटून कमाण्डर प्रतियोगी परीक्षा संपन्न

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),उप निरीक्षक/प्लाटून कमाण्डर प्रतियोगी परीक्षा संपन्न। जिला कलक्टर आलोक रंजन एवं पुलिस आयुक्त शरत कविराज ने मार्गदर्शन में राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से उप निरीक्षक/प्लाटून कमाण्डर प्रतियोगी परीक्षा 2025 का आयोजन जोधपुर जिला मुख्यालय पर दूसरे दिन,6 अप्रैल को दो सत्रों में हुआ। परीक्षा प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक तथा दोपहर 03 बजे से सांय 05 बजे तक आयोजित हुई।

परीक्षा समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर प्रथम) अंजुम ताहिर सम्मा ने बताया कि परीक्षा के दौरान सोमवार को प्रथम सत्र में कुल 35484 अभ्यर्थियों में से 21922 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित थे। कुल 13562 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। प्रथम पारी में कुल उपस्थिति 61.78 प्रतिशत रही।

इसी प्रकार द्वितीय सत्र में कुल 35484 अभ्यर्थियों में से 21744 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में उपस्थिति दी तथा 13740 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। द्वितीय सत्र में कुल उपस्थिति 61.28 प्रतिशत रही।