Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिला कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह ने एक आदेश जारी कर जल जीवन मिशन के कार्यो को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने, प्रभावी क्रियान्वयन करने व विभिन्न समस्याओं के अविलम्ब निराकरण के लिए ब्लॉक स्तर पर उपखण्डीय समिति का गठन किया गया है।

आदेश के तहत इस समिति का अध्यक्ष उपखण्ड अधिकारी तथा ब्लॉक विकास अधिकारी, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, सहायक अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, सहायक अभियंता जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड सदस्य होंगे।

जल जीवन मिशन के अन्तर्गत वर्ष 2024 तक सभी ग्रामीण घरों में नलों के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जाना लक्षित है। इस मिशन के क्रियान्वयन द्वारा ग्रामों में घरेलू जल संबध योजना लागू करने के लिए राज्य स्तर पर राज्य व स्वच्छता मिशन, राज्य प्रोग्राम प्रबन्धन यूनिट व जिला स्तर पर जिला जल एवं स्वच्छता मिशन, जिला प्रोग्राम प्रबन्धन यूनिट एवं ग्राम स्तर पर ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का गठन का प्रावधान है।

आदेश के तहत जल जीवन मिशन के कार्यो को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने प्रभावी क्रियान्वयन करने व विभिन्न समस्याओं के अविलम्ब निराकरण के लिए ब्लॉक स्तर  पर भी एक समिति की आवश्यकता को देखते हुए एक उपखण्डीय समिति का गठन किया गया।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026