जोधपुर: जिलास्तरीय स्कूली कूडो प्रतियोगिता में सेंट्रल एकेडमी स्कूल के विद्यार्थियों ने फैलाया परचम
3 स्वर्ण पदक,2 रजत पदक,4 कांस्य पदक सहित कुल 9 पदक जीत कर स्कूल का नाम किया रोशन
जोधपुर(डीडीन्यूज), जोधपुर: जिलास्तरीय स्कूली कूडो प्रतियोगिता में सेंट्रल एकेडमी स्कूल के विद्यार्थियों ने फैलाया परचम। 11वीं जिला स्तरीय अंडर-15 आयु वर्ग की कूडो प्रतियोगिता में सेन्ट्रल एकेडमी, रातानाडा शाखा विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण पदक,2 रजत पदक,4 कांस्य पदक जीत कर स्कूल का नाम रोशन किया है।
स्कूल की प्राचार्य डॉ.पूजा सिंह ने बताया कि सरदारपुरा स्थित महावीर कॉम्पलेक्स में जिलास्तरीय स्कूली कूडो प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें सेन्ट्रल एकेडमी,रातानाडा शाखा के विद्यार्थियों काव्या,सुजल,रणंजय (गोल्ड)अथर्व, देवाशीष,(रजत) युवराज,क्यारा,मैवीष खान,सानवी सोलकी ने (कांस्य) पदक जीते।
जोधपुर: एम्स ने दिल के दौरे के बाद आई गंभीर बीमारी से 38 वर्षीय मरीज की जान बचाई
उन्होंने बताया कि विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों द्वारा निरन्तर किए गए अभ्यास, मेहनत व लगन से पदक हासिल किए। प्राचार्या डॉ.पूजा सिंह ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएँ देकर उनका हौसला अफजाई किया।