परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर हमला,सिर पर लगी चोट
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर हमला,सिर पर लगी चोट। शहर के निकट भाखरी बास केरू क्षेत्र में एक छात्र पर घात लगाकर हमला किया गया। जिससे छात्र के सिर पर चोट लग गई। छात्र को आरोपी ने जान की धमकी भी दी। घायल छात्र के पिता ने नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दी है।
स्पा सेंटर पर विदेशी महिलाओं को ठहराने वाले तीन गिरफ्तार
राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि भाखरी बास केरू निवासी प्रेमाराम पुत्र पुखराज मेघवाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका नाबालिग पुत्र 16 मार्च को परीक्षा देकर लौट रहा था। तब रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे कुलदीप आदि ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की और फिर किसी चीज से हमला कर दिया।
उसके सिर पर चोट लग गई। लहूलुहान होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर अब जांच आरंभ की है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार है। छात्र को आरोपी ने जान की धमकी भी दी है।
