strike-continues-cleaning-system-collapses

हड़ताल जारी,सफाई व्यवस्था चरमराई

  • वैकल्पिक रास्ता अपनाया
  • काला दिवस मनाया
  • कलेक्ट्रेटर का घेराव

जोधपुर,शहर में वाल्मीकि समाज के सफाई कर्मचारियों का आंदोलन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। रविवार के बाद से जोधपुर शहर में कचरा नहीं उठा है। इसी का परिणाम है कि शहर की गली मोहल्लों में पड़ा कचरा अब परेशानी बनने लगा है। बुधवार को सफाई कर्मचारियों ने सडक़ पर उतर कर काला दिवस मनाया और कलेक्ट्रेट का घेराव किया।

वाल्मीकि समाज और सफाई कर्मचारी अपनी कई मांगों को लेकर पिछले 3 दिन से झाड़ू डाउन हड़ताल पर हैं। आने वाली सफाई भर्ती में शत प्रतिशत आरक्षण और पिछली भर्तियों में सफाई कर्मचारी के पद पर लगे सवर्ण लोगों को ऑफिस ड्यूटी से हटाकर फील्ड में लगाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। लगातार दो दिन तक नगर निगम के साथ बैठक हुई। लेकिन वह असफल साबित हुई।

ये भी पढ़ें- बाइक चोरी का आरोपी व खरीददार गिरफ्तार,12 गाड़ियां बरामद

कलेक्ट्रेट का किया घेराव

बुधवार को आंदोलन के तीसरे दिन सफाई कर्मचारियों ने काला दिवस मनाते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव किया। कई महिला कर्मचारियों ने तो मांगे पूरी नहीं माने जाने तक चक्का जाम करने की अपील तक कर डाली।

सफाई के अभाव में बिगड़े हालात 

रविवार को सफाई कर्मचारियों का अवकाश होने और इसके बाद आंदोलन शुरू होने के चलते पिछले 4 दिन से शहर का कचरा नहीं उठा है। हर छोटी-बड़ी गली और नुक्कड़ पर कचरे के ढेर लग गए हैं जिनकी दुर्गंध से आमजन परेशान हो चुका है। जोधपुर शहर में 1 दिन में 400 टन से भी ज्यादा कचरा जमा होता है। जो 3 अस्थाई डंपिंग स्टेशन बनाए गए हैं उनकी भी हालत खराब हो रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews