Doordrishti News Logo

रेहड़ी वाले अब रिटेल में बेच सकेंगे सब्जियां, लॉटरी से दुकानों का आंवटन

जोधपुर, शहर के पावटा सब्जी मंडी इलाके में रिटेलर अब रेहड़ी लगा कर सब्जियां बेचते नजर नहीं आएंगे। इनके लिए अब नई व्यवस्था की गई है। पावटा सब्जी मंडी के विक्रेताओं को भदवासिया ब्रिज के पास शिफ्ट किया जा रहा है। मंगलवार को इन रिटेलरों को लॉटरी सिस्टम से दुकानें आवंटित की गई। करीब 559 दुकानों के लिए 559 रिटेलरों ने आवेदन किए। सभी आवेदकों ने 10-10 हजार रुपए जमा करवाए। सभी दुकानों का साइज 8 गुणा10 है।

कलेक्ट्रेट सभागार में लॉटरी व्यवस्था

जिला कलेक्ट्रेट सभागार में इन दुकानों के आवंटन के लिए लॉटरी व्यवस्था की गई। जिसमें लॉटरी में दुकान नम्बरों का आवंटन किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार के बाहर दुकानों के नम्बर लेने के लिए सब्जी विक्रेताओं की लम्बी कतारें लग गई। अब पावटा सब्जी मंडी में रोडवेज के नए बस स्टैंड के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जा है। ऐसे में सब्जी मंडी के लिए व्यापारियों को भदवासिया शिफ्ट किया गया है। होलसेल व्यापारियों को पहले ही भदवासिया फल-सब्जी मंडी में शिफ्ट कर दिया गया था। जो रिटेल व्यापारी रह गए थे उन्हें भी भदवासिया में शिफ्ट कर दिया गया है।

दुकान नंबरों का आंवटन

कृषि उपज मंडी समिति, फल सब्जी मंडी के सचिव जबर सिंह शेखावत, चेयरमैन अनु कटारिया, निदेशक प्रतिनिधि पूरन सिंह जेतावत की मौजूदगी में मंगलवार को व्यापारियों को दुकानों के नम्बर आवंटित किए गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026