Doordrishti News Logo

होलसेलर-रिटेलर को 20 लाख के चोरी के मोबाइल बेचे,हरियाणा पुलिस आई तब खुली पोल

पुलिस ने कोर्ट से इस्तगासे पर अब किया जालसाजी का केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),होलसेलर-रिटेलर को 20 लाख के चोरी के मोबाइल बेचे,हरियाणा पुलिस आई तब खुली पोल। शहर के एमजीएच रोड स्थित रायबहादुर मार्केट के पास मोबाइल के होलसेलर-रिटेलर को फलोदी के एक व्यापारी ने चोरी के 28 मोबाइल बेच डाले,बदले में 20 लाख रुपए ले लिए। हरियाणा के गुरूग्राम से पुलिस यहां पहुंची तब पता लगा कि मोबाइल चोरी के है।

पीड़ित ने पूर्व में पुलिस के चक्कर काटे मगर केस दर्ज नहीं किया गया। अब उसने कोर्ट में इस्तगासे के माध्यम से धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करवाया है।
17 ई सेक्टर सीएचबी के रहने वाले नवनीत अरोड़ा पुत्र नंदकिशोर अरोड़ा ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह वह एमजीएच रोड पर रायबहादुर मार्केट के पास में राजेंद्र मोबाइल प्लाजा नाम से दुकान चलाता है। वह मोबाइल का होलसेलर होने के साथ रिटेल में भी कारोबार करता है। उसका बिजनेस फलोदी के बरकत कॉलोनी निवासी पवन मुंजासर के साथ में गत एक साल से चल रहा था। दोनों आपस में मोबाइल खरीद फरोख्त कर रहे थे।

इस साल 13 और 14 अगस्त को पवन मुंजासर से 28 महंगे फोन खरीदे गए थे। जिसकी कीमत बीस लाख दो हजार थी। प्रति मोबाइल 71 हजार 500 का था। पवन को मोबाइल के रुपए केश और यूपी आई द्वारा किए गए थे। हाल में 11 अक्टूबर को गुरू ग्राम हरियाणा से पुलिस परिवादी नवनीत अरोड़ा की दुकान पर पहुंची और कहा कि वे मोबाइल चोरी के है। इस बारे में हरियाणा आने का नोटिस दिया गया।

घटना का पता लगने पर आरोपी पवन से बात करने की कोशिश की वह पहले टालमटोल जवाब देने लगा,मगर बाद में फोन बंद कर दिया। वाट्सएप पर मैसेज के जवाब भी नहीं देता था। पीडि़त ने घटना को लेकर पुलिस की शरण ली मगर केस दर्ज नहीं किया गया,अब कोर्ट के मार्फत उदयमंदिर थाने में केस दर्ज करवाया गया है।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026