Doordrishti News Logo

जोधपुर, सेंट्रल जेल में बंद आसाराम अब पूर्ण रूप से स्वस्थ है। उसे जेल के अस्पताल से वापस अपनी बैरक में बंद कर दिया गया है। जेल सूत्रों का कहना है कि अब आसाराम को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। वह स्वयं को एकदम ठीक स्वस्थ मान रहा है। वैसे भी वह एलोपैथी पद्धति का इलाज नहीं ले रहा था। आयुर्वेद विश्वविद्यालय के डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे। ऐसे में पूरी तरह से स्वस्थ होने पर उसे वापस बैरक में भेज दिया गया।

अपनी अन्य बीमारियों के लिए भी वह आयुर्वेद की दवा ले रहा है। सुबह-शाम वह जेल परिसर में टहल भी रहा है। हालांकि उसका वजन पहले की अपेक्षा कुछ कम हुआ है लेकिन वह स्वयं को तरोताजा महसूस कर रहा है और अन्य बंदियों से हमेशा की तरह बातें भी कर रहा है। ज्ञातव्य है कि आसाराम पिछले महीने कोरोना संक्रमित पाया गया था। उसके बाद ऑक्सीजन लेवल गिरने पर उसे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां दो दिन रखने के बाद उसे एम्स भेज दिया गया था।

एम्स में भर्ती रहने के दौरान आसाराम ने अपनी बीमारी का इलाज आयुर्वेद पद्धति से कराने के लिए राजस्थान हाईकोर्ट से दो माह की अंतरिम जमानत मांगी थी। हाईकोर्ट ने एम्स से मेडिकल बोर्ड बैठा आसाराम के स्वास्थ्य की विस्तृत रिपोर्ट तलब की थी। एम्स की मेडिकल रिपोर्ट में आसाराम को स्वस्थ करार दिया और कहा गया कि एक-दो बीमारियों का इलाज जेल में ही किया जा सकता है। इस आधार पर हाईकोर्ट ने आसाराम की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। एम्स से ठीक होकर जेल में वापस भेजे जाने के बाद उसका ऑक्सीजन लेवल घट गया था लेकिन अब वह पूर्णतया ठीक है और ऑक्सीजन सपोर्ट की आवश्यकता भी नहीं है उसे।

ये भी पढ़े :- शब्द संदर्भ (72) लेख, आलेख, शिलालेख, विलेख

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026