Doordrishti News Logo

बाढ़ को लेकर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने दी हाई अलर्ट की हिदायत

जयपुर, चंबल नदी में आई बाढ़ को लेकर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान सरकार और स्थानीय प्रशासन को हाईअलर्ट पर रहने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि सर्वाधिक महत्वपूर्ण यह है कि कोई गांव, कोई कस्बा बाढ़ की वजह से मुख्य मार्ग से कट ना जाए। स्थिति देखते हुए ऐसे स्थानों पर खाद्य पदार्थों का अग्रिम संग्रहण कराया जाए।

अपने बयान में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चंबल नदी में आई बाढ़ से धौलपुर और करौली जिले का जनजीवन प्रभावित हुआ है। चंबल नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसका बड़ा कारण पांचना और आंगई बांधों से पानी छोड़ा जाना है। स्थानीय नदी-नालों में भी उफान है। उन्होंने कहा कि यह समय अतिरिक्त सावधानी और जागरुकता बरतने का है। राजस्थान सरकार और स्थानीय प्रशासन को जन-धन की हानि से बचने के लिए अभी से आपदा प्रबंधन सुनिश्चित करना होगा।

ये भी पढें – सास ने पांच लाख की सुपारी देकर कराई थी दामाद की हत्या

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026