Doordrishti News Logo

जोधपुर, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के 16 सेक्टर स्थित राजकीय डिस्पेंसरी में लंबे समय से अव्यवस्थाएं व्याप्त है। इस कारण यहां मरीजों को प्रतिदिन कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अस्पताल में पिछले लंबे समय से इंटरनेट कनेशन की लाइन खराब होने से यहां बार-बार कंप्यूटर डिस्कनेट हो जाता है। इस कारण कई बार कंप्यूटर ठीक होने और लाइन जुड़ऩे में समय लग जाता है जिस कारण मरीजों को पर्ची लेने के लिए काफी समय तक लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। खराब केबल की शिकायत वहां के इंचार्ज को भी दी लेकिन इसके बावजूद कई महीनों से केबल को चेंज नहीं किया गया और जुगाड़ करके चलाया जा रहा है। डिस्पेंसरी के पदाधिकारी भी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यहां लाइन में खड़े मरीज सोशल डिस्टेंसिंग भी नहीं रखते हैं इस कारण यहां कोरोना संक्रमण फैलने का भी खतरा रहता है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026