Doordrishti News Logo

कर्मचारी नेता सूरजप्रकाश जाजड़ा का निधन

जोधपुर,राजस्थान राज्य मंत्रायलिक कर्मचारी महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूरजप्रकाश जाजड़ा का आज सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। उनके निधन के सामाचार मिलते ही कर्मचारी जगत व सम्पूर्ण समाज में शोक की लहर छा गई। जाजड़ा कर्मचारियों की हितों की रक्षा के लिए हर समय तत्पर रहते थे। उनके द्वारा कर्मचारियों के लिए किए गए संघर्ष को हमेशा याद रखा जायेगा।

उनके निधन पर कर्मचारी नेता कमल जोशी, कलेक्ट्रेट कर्मचारी वेलफ़ेयर सोसायटी के अध्यक्ष मूलचंद गौड़, शंभूलाल खिंची,पोलाराम चौधरी, भागीरथ मेघवाल,पूनम चंद व्यास,शंभु सिंह मेड़तिया सहित कई कर्मचारी संगठनों ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए जाजड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: