Doordrishti News Logo

आपसी विवाद में पीठ में मारा चाकू

जोधपुर,आपसी विवाद में पीठ में मारा चाकू। शहर के नागौरी गेट पुलिस थाने के सामने गली में सोमवार की देर शाम को दो युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया,जिससे दूसरे युवक की पीठ पर घाव लगा। उसे उपचार के लिए एमजीएच लाया गया। इस बारे में रात तक कोई रिपोर्ट पुलिस में नहीं दी गई।

इसे भी पढ़िए – कार से पकड़ा 7 किलो अफीम का दूध स्पेन निर्मित लोडेड पिस्तौल व पांच कारतूस बरामद,दो गिरफ्तार

सदर कोतवाली थानाधिकारी बलवंतराम ने बताया कि नागौर गेट थाने के सामने एक गली आबिद हुसैन और शैफ अली के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिस पर शैफ ने चाकू से वार कर दिया। चाकू का वार आबिद हुसैन की पीठ में लगा और वह लहूलुहान हो गया। फिलहाल मामला दर्ज नहीं कराया गया है। मजरूब का मेडिकल करवाया गया है।

Related posts: