Doordrishti News Logo

कार्यक्रम ऑनलाइन देखा जा सकता है

जोधपुर, कोविड की विकट परिस्थितियों के बीच सकारात्मक ऊर्जा से लोगों को पोषित करने के उद्देश्य से आशुतोष महाराज द्वारा संस्थापित व संचालित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान(डीजेजेएस) श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ‘संभवामि युगे युगे’ विषय पर आधारित एक विशेष सामाजिक,सांस्कृतिक व आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। कार्यक्रम का प्रीमियर डीजेजेएस यूट्यूब चैनल पर 29 और 30 को दो भागों मे किया जाएगा।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी विशेष कार्यक्रम

भाग एक 29 अगस्त को प्रातः 10 से 11:30 बजे और रात्रि 9 से 10:30 बजे; भाग दो – 30 अगस्त को प्रातः 10 से दोपहर 12 बजे तक दिखाया जाएगा। जन्माष्टमी की रात्रि 9 से 12 बजे तक सम्पूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा जिसका समापन प्रभु श्रीकृष्ण की भव्य आरती से होगा। डीजेजेएस जन्माष्टमी महोत्सव कार्यक्रम अपने आप में विशेष होगा क्योंकि यह केवल कृष्ण झाँकी, मटकी फोड़ लीला एवं भजन संकीर्तन आदि तक सीमित नहीं है। अपितु यह कार्यक्रम रोमांचकारी नृत्य- नाटिकाओं, संगीतमय प्रस्तुतियों एवं ज्ञानवर्धक आध्यात्मिक प्रवचनों का एक अनूठा समावेश होगा।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी विशेष कार्यक्रम

दिव्य गुरु आशुतोष के ब्रह्मज्ञानी शिष्यों द्वारा प्रस्तुत नृत्य नाटिकाएँ एक बार पुनः द्वापर युग में ले जाएंगी। वहीं दूसरी ओर गुरुदेव के ब्रह्मज्ञानी सन्यासी शिष्यों द्वारा आध्यात्मिक प्रवचन श्री कृष्ण लीलाओं में निहित शाश्वत ज्ञान की आज के सामाजिक परिवेश में जो उपयोगिता है उससे भी अवगत कराएंगे। डीजेजेएस पिछले तीन दशकों से प्रत्येक वर्ष इस उत्सव को मात्र इसके बाह्य स्वरूप में ही नहीं बल्कि इसकी वास्तविक भावना के साथ मना रहा है। इस भव्य आयोजन में लाखों दर्शक सम्मिलित होते हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

डीजेजेएस प्रतिनिधि ने बताया कि श्री कृष्ण के प्रति समाज में व्याप्त मिथकों और भ्रांतियों को दूर करने व श्रीमद् भगवत् गीता में श्रीकृष्ण द्वारा दिये गए अध्यात्म के प्रयोगात्मक विज्ञान, ब्रह्मज्ञान से लोगों को परिचित करने के उदेश्य से आशुतोष महाराज ने स्वयं इस कार्यक्रम को आकार दिया। ‘संभवामि युगे युगे’ श्रीमद भागवत गीता में वर्णित सज्जनों के कल्याण व दुष्टों के विनाश हेतु पृथ्वी पर भगवान के अवतरण की सार्वभौमिक उद्घोषणा पर आधारित है। कार्यक्रम अवतारवाद के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेगा और श्रीमद भगवद् गीता के सार से मानव समाज को अवगत कर उन्हें ईश्वर से साक्षात्कार हेतु प्रेरित करेगा।

डीजेजेएस कार्यक्रम की विभिन्न विलक्षणताओं में से प्रमुख है स्वयंसेवा की भावना। यह कार्यक्रम,नाम, प्रसिद्धि और धन प्राप्त करने की इच्छा से प्रेरित प्रशिक्षित कलाकारों द्वारा नहीं, बल्कि आशुतोष महाराज के निःस्वार्थी व ब्रह्मज्ञानी युवा शिष्यों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। यह आयोजन सभी आयु वर्गों के लिए प्रेरणादायक है। इसे अपने परिवार के साथ देखा जा सकता है और गूढ़ आध्यात्मिक शिक्षाएँ प्राप्त कर सकते हैं। www.youtube.com/djjsworld पर यह कार्यक्रम देख सकते हैं।

ये भी पढें – मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की हुई एंजियोप्लास्टी,सीसीयू में भर्ती

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026