सीवरेज उपयोग एवं स्वच्छता पर विशेष जागरूकता अभियान

  • रूडिप की पहल
  • ज्योति नगर में महिला समूह बैठक

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सीवरेज उपयोग एवं स्वच्छता पर विशेष जागरूकता अभियान। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (रूडिप) के अंतर्गत ज्योति नगर क्षेत्र में सामुदायिक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य सीवरेज प्रणाली के सही उपयोग, रख-रखाव तथा स्वच्छता के प्रति जनसहभागिता को सुदृढ़ करना रहा।

आरयूआईडीपी,जोधपुर के अधीक्षण अभियंता केपी व्यास के निर्देशन में सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई द्वारा आयोजित इस बैठक में क्षेत्र की महिलाओं एवं कॉलोनी वासियों को सीवरेज प्रणाली के महत्व,उसके समुचित उपयोग एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

रूडिप-केप के सामाजिक विकास विशेषज्ञ संतलाल सारण ने सीवरेज प्रणाली के लाभ,उपयोग,रख- रखाव एवं आवश्यक सावधानियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्नानघर एवं रसोईघर के आउटलेट पर जाली लगाना अनिवार्य है तथा सीवर लाइन में किसी भी प्रकार का ठोस कचरा,प्लास्टिक अथवा अपशिष्ट सामग्री नहीं डालनी चाहिए।उन्होंने पोस्टरों के माध्यम से प्रतिभागियों को सीवरेज प्रणाली के सही उपयोग एवं ठोस कचरा प्रबंधन के महत्व को सरल भाषा में समझाया।

राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ बुधवार को जोधपुर आएंगे

एएसडी-केप धीरेन्द्र वैष्णव ने परियोजना के अंतर्गत शहर में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी देते हुए राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया तथा नागरिकों से सक्रिय सहभागिता की अपील की।

बैठक में स्थानीय जागरूक महिला सोहन कंवर,भंवरी देवी एवं इन्द्रा सिसोदिया सहित कुल 30 महिलाओं ने सहभागिता कर स्वच्छता एवं सीवरेज रख-रखाव से संबंधित सुझाव एवं अनुभव साझा किए। सोशल आउटरीच टीम से लक्ष्मी सैनी एवं मन्नूलाल ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हुआ तथा सामुदायिक स्तर पर सीवरेज प्रणाली के संरक्षण हेतु सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया गया।

Related posts: