Doordrishti News Logo

बेटा मुंबई गया दोस्त ने मोबाइल चुराकर 4.21 लाख निकाले

  • महिला ने बेटे के दोस्त के खिलाफ दी रिपोर्ट
  • जीरो नंबर एफआईआर मुंबई भेजी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बेटा मुंबई गया दोस्त ने मोबाइल चुराकर 4.21 लाख निकाले। शहर के बीजेएस कॉलोनी में रहने वाली एक महिला के बेटे का मोबाइल उसके दोस्त ने जुलाई महिने में मुंबई में चोरी कर नेट बैंकिंग के जरिए 4 लाख 21 हजार 924 रुपए निकाल लिए। पीडि़ता को पता लगा तब साइबर पोर्टल पर भी शिकायत दी गई। अब पीडि़ता ने महामंदिर थाने में रिपोर्ट दी, जिस पर पुलिस ने मामला मुंबई का बताकर वहां एफआईआर भेजी है।

महामंदिर पुलिस के अनुसार बीजेएस कॉलोनी की रहने वाली रामेश्वरी पत्नी करणसिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 18 जुलाई को उसके पुत्र जसपाल सिंह को ओसियां का रमेश जोधा नौकरी के बहाने अपने साथ लेकर चला गया। वहां 19 जुलाई को उसके बेटे का मोबाइल चोरी कर नेट बैंकिंग के जरिए उक्त रकम को निकाल लिया।

आईआईटी और एनएलयू मिलकर देश का पहला संयुक्त विधि एवं प्रौद्योगिकी केंद्र स्थापित करेंगे

इसका पता 20 जुलाई को लगा जब खाता जीरो बैलेंस पर आ गया। इस बारे में पीडि़ता ने साइबर पोर्टल पर भी शिकायत दी। अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर उसने महामंदिर थाने में रिपोर्ट दी। चूंकि मामला मुंबई के खांदेश्वर एरिया नवीं मुंबई का होने पर वहां रिपोर्ट भेजी गई है। पीडि़ता का बैंक खाता आरटीओ के पास एसबीआई में है।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026