Doordrishti News Logo

मुंबई से बेटे ने किया वीडियो कॉल फिर लगा लिया फंदा

जोधपुर(डीडीन्यूज),मुंबई से बेटे ने किया वीडियो कॉल फिर लगा लिया फंदा। बलदेव नगर निवासी एक युवक ने कल मुंबई से अपने घर से मां को वीडियो कॉल कर उनकी आंखों के सामने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। दिल को दहलाने वाली इस घटना के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देख कर हर कोई हैरत में है कि आखिर उसने ऐसा कैसे कर दिया,जबकि वीडियो काल में मांँ लगातार उससे मिन्नते कर रही। पैसे की व्यवस्था करने की बात कह रही, लेकिन युवक ने मां की एक नहीं सुनी और मां की आंखों के सामने तड़प-तड़प कर फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी।

मंदबुद्धि मासूम की तालाब में गिरने से मौत

बताया जा रहा है कि युवक आर्थिक रुप से परेशान था। इसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया। जानकारी के अनुसार मृतक़ का नाम मुजाहिद है। यह जोधपुर के मसूरिया बलदेव नगर गली नंबर दस का निवासी था। फिलहाल यह मुंबई में रह रहा था। कल मुंबई से मां को वीडियो कॉल करके जान दे दी। घटना के बाद परिजन शव लेने के लिए मुंबई के लिए रवाना हो गए।

Related posts: