सोलंकी शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री मनोनीत

जोधपुर,सोलंकी शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री मनोनीत। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की प्रदेश कार्यकारिणी,स्थाई समिति की बैठक जोधपुर में आयोजित हुई जिसमें प्रदेश संगठन मंत्री घनश्याम,प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद पुष्करणा,महामंत्री महेंद्र लखारा ने जोधपुर के संग़ठन कार्यकर्ता नरेश सोलंकी को शिक्षक संघ राष्ट्रीय का प्रदेश मंत्री मनोनीत किया है।

यह भी पढ़ें – आइसक्रीम लाने का कहकर घर से निकली नाबालिग छात्रा का शव तालाब में मिला

सोलंकी प्राराम्भ से ही संगठन से जुड़े रहे। इससे पूर्व उनके पास जिला संगठन मंत्री,विभाग संगठन मंत्री, मंडल संयुक्त मंत्री,संभाग संगठन मंत्री का दायित्व था। वर्तमान में वे प्रदेश सह संगठन मंत्री जोधपुर प्रान्त के रूप में संगठन कार्य कर रहे थे। प्रदेश नेतृत्व द्वारा उन्हें आज संम्पन हुई प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में प्रदेश मंत्री का दायित्व दिया गया।

नरेश सोलंकी समस्त पीपा क्षत्रिय न्याति ट्रस्ट सुभाष चौक के सचिव हैं। वे विभिन्न समाजिक संस्थाओ से जुड़े हुए हैं। जिला मंत्री किशनाराम ने बताया इस अवसर पर जोधपुर शहर जिला कार्यकारिणी द्वारा सोलंकी को शुभकामनाएं प्रदान की जिसमें संभाग संगठन मंत्री भावना आसदेव, जिला महिला मंत्री ज्योति चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुवीर चौधरी, महिला उपाध्यक्ष वेजयंती सारण, संस्कृत शिक्षा उपाध्यक्ष सुमित्रा देवडा,मंडल सयुक्त मंत्री मंजूपरिहार, दिनेश सेवग आदि कार्यकर्ताओ ने नवीन दायित्व पर शुभकामनाएं दी।