Doordrishti News Logo

जोधपुर, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के अथक प्रयासों से एलिवेटेड रोड की स्वीकृति कराने पर सूर्यनगरी जोधपुर के विकास का नया अध्याय शुरू होगा। सोजती गेट व्यापारी संस्था के अध्यक्ष शिव कुमार सोनी ने बताया कि आज केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा जोधपुर में एलिवेटेड रोड स्वीकृत करने पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आभार प्रकट करने एवं जोधपुर की जनता को बधाई देने के लिए सोजती गेट गणेश मंदिर के बाहर जोधपुर की आम जनता को 31 किलो मिठाई का वितरण कर मुंह मीठा कराया गया।

अध्यक्ष सोनी ने बताया कि इस अवसर पर जोधपुर की आम जनता व सोजती गेट के क्षेत्र के सभी दुकानदारों का मुंह मीठा करा कर उन्हें शुभकामना दी। इस अवसर पर व्यापारी संघ के रमेश खंडेलवाल, उपाध्यक्ष विष्णु कुमार अरोड़ा, मूलचंद भाटी, कल्याण सिंह राजपुरोहित, आनंद सिंह गहलोत, ओम प्रकाश, सत्यनारायण अग्रवाल सहित व्यापारी संघ की कई सदस्यगण उपस्थित होकर इस खुशी के पल पर अपनी सहभागिता निभाई।

Related posts: