Doordrishti News Logo

समाज कल्याण विभाग अधिकारी पर महिला से अभद्र व्यवहार का आरोप

जोधपुर,शहर के सरदारपुरा पुलिस थाना क्षेत्र में समाज कल्याण विभाग के एक अधिकारी पर महिला ने अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने इसे जांच में रखा है। फिलहाल केस दर्ज नहीं हुआ है।

यह भी पढ़िए – बुधवार से चिकित्सा संस्थानों में नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश

मंडोर की रहने वाली एक महिला ने शिकायत में बताया कि वह समाज कल्याण विभाग कार्यालय पर आई थी। उसे अपने प्रपोजल के बारे में जानकारी लेनी थी। तब वहां कार्यरत एक अधिकारी ने उससे अभद्र व्यवहार करते हुए धक्का दिया और बाहर जाने को कह दिया। वह अधिकारी से अपने कार्य के बारे में सिर्फ जानकारी लेने आई थी। तब उससे अभद्र व्यवहार किया गया। महिला ने यह शिकायत सरदारपुरा पुलिस थाने में दी है। जिसे पुलिस ने फिलहाल जांच में रखा है।

एप यहां से इंस्टॉल कीजिए- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026