Doordrishti News Logo

मद्यसंयम के लिए चलेगा गुरुशरण छाबड़ा जन जागरूकता अभियान

कार्य योजना के लिए 2.5 करोड़ रुपए हांगे व्यय

जयपुर,प्रदेश में नशे एवं मादक पदार्थों के सेवन से समाज एवं लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में आमजन को जागरूक किया जाएगा। राज्य सरकार इसके लिए स्व. गुरुशरण छाबड़ा जन जागरूकता अभियान चलाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में 3 माह की कार्ययोजना के लिए 2.5 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

ये भी पढ़ें- जेडीए में लंबित चल रहे 469 पत्रकारों को भूखंड आवंटन पत्र जारी करने की मांग

गहलोत के इस निर्णय से प्रदेशभर में रेडियो,टेलीविजन,सामुदायिक रेडियो, प्रिंट मीडिया,सोशल मीडिया,एनजीओ तथा सिविल सोसायटी के माध्यम से प्रचार-प्रसार व जनजागरूकता फैलाई जाएगी। साथ ही,स्कूल,कॉलेज और कोचिंग सेंटर में भी मद्यसंयम कार्यशालाएं आयोजित होंगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: