13.25 ग्राम स्मैक सहित तस्कर गिरफ्तार बाइक जब्त
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),13.25 ग्राम स्मैक सहित तस्कर गिरफ्तार बाइक जब्त। लोहावट पुलिस ने 13.25 ग्राम स्मैक सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। साथ ही मादक पदार्थ परिवहन में प्रयुक्त मोटर साइकिल को जब्त किया गया है। इस बरामद मादक पदार्थ की बाजर कीमत करीब दो लाख पैंसठ हजार रुपए बताई जा रही है।
फलोदी पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई हेतू चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लोहावट थानाधिकारी हरिसिंह मय टीम द्वारा 13.25 ग्राम स्मैक बरामद कर आरोपी चेनपुरा निवासी अयुबदीन पुत्र अब्दुल खां मेहर को गिरफ्तार किया गया है। उससे परिवहन में प्रयुक्त मोटर साइकिल को भी जब्त किया है।
श्रमिक को पता नहीं चला कब निकल गए 3.91 लाख रुपए
आरोपी मादक पदार्थ तस्करी का आदी है,जिसके विरुद्ध पूर्व में मादक पदार्थ तस्करी का प्रकरण दर्ज है। आरोपी द्वारा शॉर्ट कट तरीके से कम समय में धन कमाने तथा लग्जरी जीवन जीने के लिए मादक पदार्थो की तस्करी करना पाया गया है।
