Doordrishti News Logo

मादक पदार्थ मामलात के छह वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जोधपुर, जिले की ग्रामीण पुलिस की अलग-अलग टीमों ने दबिश देकर छह वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पांच लोग मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त होने के साथ फरार थे, एक बदमाश मारपीट का आरोपी है।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम व तस्करों-वान्छित अपराधियों की धड़पकड़ अभियान के तहत जिला जोधपुर ग्रामीण के समस्त थानाधिकारियों को निर्देश जारी किए गए।

पुलिस की टीमों ने अलग-अलग स्थानों से शैतानसिंह नगर लोहावट निवासी याकूब पुत्र महेन्द्र खान, मोटानियार नगर मतोड़ा निवासी सुखराम पुत्र रामरख विश्नोई, भोजासर के कैलाश पुत्र बगताराम, बाप निवासी सतार खान पुत्र भाई खान, अजेनी कालू खां की ढाणी बाप निवासी रमजान खां पुत्र हुसैन खा एवं मोडकिया बाप निवासी अनिल पुत्र राजूराम विश्नोई को गिरफ्तार किया है। एसपी कयाल ने बताया कि पुलिस टीम में एसआई नेमाराम, टीम प्रभारी दीप सिंह, हैडकांस्टेबल गोरधनराम, सहीराम, मनोहर, रामस्वरूप, सुरेश, सुभाष, रघुनाथ, दुर्गसिंह, ओमप्रकाश, रामनिवास व रामेश्वर को लगाया गया था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews 

Related posts: