Doordrishti News Logo

हर्षोल्लास से मनाया भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन

जोधपुर, भाई बहन के अटूट प्यार का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन पर आज शहर में खूब उल्लस छाया रहा। सुबह से ही बहनों ने अपने भाईयों की कलाई पर अपने प्यार के रक्षासूत्र बांधे। उनके माथे पर तिलक  लगाने के साथ मिष्ठान से मुंह मीठा करवाया। बहनों ने अपने भाईयों के लिए दीर्घायु की कामना की। बदले में भाईयों ने अपनी बहनों को आकर्षक गिफ्ट अथवा नेग देकर खुशी जाहिर की। छोटी बहनों को आशीर्वाद दिया तो बड़ी बहनों से आशिष भी लिया।

बहनों ने सजाई भाईयों

शहर में रक्षाबंधन का पर्व का धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। भद्रा का साया नहीं होने से आज दिन भर राखी बांधने व बंधवाने का दिन रहा है। शाम तक बहनें अपने भाईयों की कलाइयों को सजाने में व्यस्त रही। बाजारों में भी खूब रौनक नजर आई। मिठाइयों की दुकानों पर रात को एक तरफ चहलपहल रही तो आज सुबह भी दुकानों पर काफी हुजूूम देखा गया।

बहनों ने सजाई भाईयों

बाजारों से आज भी राखियों की खरीदफरोख्त चलती रही। वैसे कई बहनों ने अपने भाईयों के लिए पहले से ही खरीददारी कर ली थी। घरों में हंसी खुशी के साथ आज राखी का त्योहार मनाया गया। कई तरह के पकवान भी घरों में बनाए गए।

बहनों ने सजाई भाईयों

रोडवेज में यात्रा निशुल्क

रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए राजस्थान राज्य पथ परवहन निगम ने भी बसों में महिलाओं के लिए यात्रा को निःशुल्क रखा था। एक से दूसरे जिलों में आने जाने वाली महिलाओं को आज दिनभर बसों में भी मशक्कत करनी पड़ी। रोडवेज बसें भी फुल देखी गई।

ये भी पढें – मानसिक परेशानी मेें पेड़ पर लगाया फंदा

दूरदृष्टिन्यूज़ किआ एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026