सिंगर नेहा कक्कड़ पति रोहनप्रीत के साथ जोधपुर आई

  • जोधपुर में आयोजित एक शाही विवाह समारोह में भाग लेने आए हैं दोनों
  • विवाह समारोह मेहरानगढ़ और उम्मेद भवन में हो रहा है
  • शनिवार शाम मेहरानगढ़ में आयोजित महिला संगीत में नेहा ने लाइव परफॉर्मेंस दिया

जोधपुर, शीतऋतु और वेडिंग सीजन और कोरोना गाइडलाइन में छूट के होने के साथ ही सूर्यनगरी में रॉयल वेडिंग का दौर भी शुरू हो गया है। इसीके मद्देनजर सूर्यनगरी में सेलिब्रिटी आने का सिलसिला भी चल पड़ा है। इसी कड़ी में शनिवार को मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ पति रोहनप्रीत के साथ दोपहर जोधपुर पहुंची। नेहा यहां एक रॉयल वेंडिंग में प्रस्तुति देने आई हैं। यह शाही शादी मेहरानगढ और उम्मेद भवन पैलेस में आयोजित हो रही है।

सिंगर नेहा कक्कड़ पति रोहनप्रीत के साथ जोधपुर आई

जोधपुर एयरपोर्ट पर नेहा के पहुंचने से पूर्व ही बड़ी संख्या में उनके प्रशसंक हवाई अड्डा पहुंच गए। सिंगर रोहनप्रीत पत्नी नेहा का हाथ पकड़ कर एयरपोर्ट से बाहर निकले। सुरक्षाकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान नेहा के पति रोहन प्रीत भी उन्हें प्रशंसकों की भीड़ से बचाते नजर आए। उसके बावजूद कई प्रशसंक उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करते नजर आए तो नेहा व रोहनप्रीत को सुरक्षा कर्मियों ने अपने घेरे में ले लिया।

सिंगर नेहा कक्कड़ पति रोहनप्रीत के साथ जोधपुर आई

दोनों सिंगर मिराज ग्रुप की एक शाही शादी में शिरकत करने जोधपुर आए हैं। इस विवाह समारोह का आयोजन मेहरानगढ़ और उम्मेद भवन पैलेस में होना है। नेहा ने मेहरानगढ़ में आयोजित लेडीज संगीत में शाम को लाइव परफॉर्मेंस दिया। नेहा, पति रोहनप्रीत का जयपुर में जन्मदिन मना कर जोधपुर आई है। उन्होंने रोहनप्रीत का 27 वां जन्मदिन खास अंदाज में एक रिसॉर्ट में मनाया। जिसका पूरा वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाऊनलोड करे – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026