Doordrishti News Logo

जोधपुर, पावटा बी रोड स्थित चौरडिय़ा भवन में चल रहे चातुर्मास अनुष्ठान में शनिवार को भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। सुबह आठ बजे प्रार्थना के अंतगड़दशांग दशांक सूत्र का वाचन किया गया। इसी के साथ प्रर्यूषण पर्व का शुभारंभ हुआ।
अखिल भारतीय स्थानकवासी जयमल जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में धर्म,आराधना, तप तथा प्रवचन  सहित धार्मिक प्रतियोगिता का आयोजन दिन भर जारी रहा। इस अवसर पर डा. पदमचन्द्र महाराज ने कहा कि पर्यूषण आत्म रमण का पर्व है।

यह पर्व हमें शिक्षा देता है कि पाप से घृणा करो, पापी से नहीं। जो आज पाप कर रहा है,ना जाने कब उसका हृदय परिवर्तन हो जाए। साधना कर मोक्ष प्राप्त कर ले। व्यक्ति व्यर्थ में किसी से बैर रख कर कर्मबंध कर लेता है। किसी से भी नफरत नहीं करनी चाहिए। किसी की निन्दा भी नहीं करनी चाहिए। नाराजगी की अभिव्यक्ति करने का एकमात्र मार्ग मौन है। मौन कलह को टाल देता है। जीव को बैर का खाता नहीं रखना चाहिए। बैर रखने से भव में उसका बदला चुकाना पड़ेगा। इसलिए क्षमा मांग कर कर्म बंधन से बचना चाहिए।

डॉ मुनि ने अंतगड़दशांक सूत्र का विवेचन किया। जयेंद्र मुनि ने जबकि अंतगड़दशांक सूत्र का वाचन किया। जिसमें सभी श्रावक श्राविकाओं ने एकसाथ उच्चारण किया। अखिल भारतीय स्थानक जयमल जैन श्रावक संघ के राष्ट्र्रीय उपाध्यक्ष देवराज बोहरा तथा सचिव गौतम खिंवसरा ने बताया कि पर्यूषण पर्व पर आठ दिनों तक अखण्ड नवकार मंत्र का जाप होगा। इसके साथ ही कल्प सूत्र वाचन, अंतगड़दशांक सूत्र का वाचन, धार्मिक प्रतियोगिता सहित सामूहिक प्रतिक्रमण के कार्यक्रम होंगे।

ये भी पढें – दक्षिण नगर निगम के वार्ड 72 के पार्षद से हाथापाई, खून निकला

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026