भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकली शोभा यात्रा

जोधपुर(डीडीन्यूज),भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकली शोभा यात्रा। शहर में मंगलवार को परशुराम जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। हाथ में ध्वज,मस्तक पर केसरिया साफा और जयजय परशुराम के गगनभेदी उद्घोषों के साथ शोभायात्रा में निकला जोधपुर का ब्राह्मण समाज।

शोभायात्रा प्रभारी पवन आसोपा ने बताया कि मंगलवार को राजस्थान ब्राह्मण महासभा कि जोधपुर की इकाई द्वारा प्रातः 10.30 बजे घण्टाघर से सिरे बाज़ार से होते हुए जालोरी-गेट शोभायात्रा निकाली गयी। जिलाध्यक्ष जगदीश गौड़ ने बताया कि शोभायात्रा से पूर्व नई सड़क चौराहा,घण्टाघर पर समारोह पूर्वक पूजन कार्यक्रम हुआ, जन प्रतिनिधियों एवं समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने शोभायात्रा में उपस्थित विप्रवरों को संबोधित किया व ब्राह्मण समाज के गणमान्य सदस्यों का सम्मान किया गया।

भगवान परशुराम का दुग्धाभिषेक

मीडिया प्रमुख डॉ.अजय त्रिवेदी ने बताया कि पूर्व सांसद नारायण पंचारिया,विधायक देवेन्द्र जोशी,पूर्व महापौर घनश्याम ओझा जिलाध्यक्ष जगदीश गौड़ महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल जोशी,पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच,भाजपा शहर जिला अध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल,कांग्रेस दक्षिण अध्यक्ष नरेश जोशी,प्रोफेसर रमन दवे,माजीसा दिव्या धाम गादीपति भरत दाधीच,परशुराम सेवादल के अध्यक्ष विकास शर्मा ने उद्बोधन दिया।

प्रदेश उपाध्यक्ष कमल जोशी व शोभायात्रा संयोजक पवन आसोपा एवं जिलाध्यक्ष जगदीश गौड़ ने सभी अतिथियों का साफा पहना कर स्वागत किया। हिन्दू सेवा मण्डल ने विष्णु प्रजापति के नेतृत्व में राजस्थान ब्राह्मण महासभा जोधपुर इकाई के पदाधिकारियों का स्वागत किया।डॉ.अजय त्रिवेदी ने बताया कि शोभा यात्रा का पूरे मार्ग में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभा यात्रा का मार्ग में कई जगह व्यापारियों के संगठन व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। पुष्टिकर स्कूल के पास शहर विधायक अतुल भंसाली के साथ भाजपा पदाधिकारी दीपक व्यास व अन्य ने ब्राह्मण पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर मुँह मीठा करवाया।

7.50 लाख रुपए के नकली नोट जप्त,दो को पकड़ा

प्रदेश उपाध्यक्ष कमल जोशी ने बताया कि समाज के गौरव प्रतिभाशाली व्यक्तियों का उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मान किया गया। राजस्थानी फिल्म निर्माता सीपी पारीक,डॉ दिनेश दत्त शर्मा,डॉ विकास राजपुरोहित,लोक अभियोजक महानगर दिनेश कुमार शर्मा,परशुराम सेवा संस्थान के विकास शर्मा,श्रीकांत पारीक,जितेंद्र शर्मा,गणपत गौड़,गौसेवक अशोक राणेजा,लाल बून्द संस्था के अध्यक्ष रजत गौड़ व रवि तिवारी,विशाल शर्मा,महेंद्र उपाध्याय,मुकेश शर्मा व अन्य प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

प्रमुख महामंत्री सुरेश पारीक व विशाल शर्मा ने बताया कार्यक्रम में माधु प्रकाश जाजड़ा,राजकुमार व्यास,डॉ प्रो आरके व्यास,देहात अध्यक्ष भरत दाधीच,पूर्व महापौर घनश्याम ओझा,विक्रम शर्मा,राधा कृष्ण त्रिपाठी,कैलाश गौड़,प्रताप सिंह खींवसर,महेश पुरोहित,मदन गौड़,प.जीवराज श्रीमाली,जितेंद्र गौड़,अंकित पुरोहित,सीपी ओझा, लवजीत पारीक,श्रीपाल राजपुरोहित,यश पारीक सहित समाज के अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

एनयूजे प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी का हरिद्वार इकाई ने किया स्वागत

महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रेरणा त्रिवेदी ने बताया कि मातृशक्ति की शोभायात्रा में बड़ी भागीदारी रही, जिससे प्रमुख रूप से महामंत्री पूनम पारीक संगठन मंत्री शगुन शर्मा बुलबुल गौड,सुनीता शर्मा,गायत्री सारस्वत,हेमाक्षी शर्मा,सुमन शर्मा, शीला आसोपा,सुनीता जोशी,सरला दाधीच,पूनम पारीक,प्रियंका त्यागी, तारामणि रांकावत,अनीता गौड़, भावना गौड़,डॉ.सीमा शर्मा,प्रेमलता शर्मा,प्रमिला,खुशी दाधिच,जयश्री, जसोदा,निर्मला,पूनम व्यास,शीला अशोपा,खुशबू दाधीच,सुशीला वैष्णव, उपस्थित थीं।

इसी कड़ी में राजकुमार व्यास के संयोजन में बुधवार 30 अप्रैल को हाऊसिंग बोर्ड में स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल के पास भगवान परशुराम सर्किल पर जिलाध्यक्ष जगदीश गौड़,प्रदेश उपाध्यक्ष कमल जोशी एवं पवन आसोपा सहित ब्राह्मण महासभा के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भगवान परशुराम की महाआरती,पूजन व प्रसाद वितरण के साथ जन्म महोत्सव पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन होगा।

बधाई संदेश या अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देने के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।