Doordrishti News Logo

राजस्थान टीम में जोधपुर से शिवम व सपना चयनित

सब जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता

जोधपुर,राजस्थान टीम में जोधपुर से शिवम व सपना चयनित। भारतीय बॉलबैडमिंटन महासंघ के तत्वावधान में सब जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ 25 सितम्बर से हरियाणा के रोहतक में हुआ।

यह भी पढ़ें – क्रेन खरीदने के नाम पर 5.5 लाख की धोखाधड़ी

यह प्रतियोगिता में 25 से 29 सितम्बर तक चलेगी। राजस्थान बॉल बैडमिंटन के सचिव शौकत मंसूरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राजस्थान की बालक व बालिका वर्ग टीमें भाग लेने के लिए रवाना हुई।

जोधपुर से बालक वर्ग में शिवम व बालिका वर्ग में सपना का राजस्थान टीम में चयन हुआ था। यह दोनों खिलाड़ी जोधपुर बॉल बैडमिंटन कोच मेहबूब खान से नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ी पाबुपुरा टीम से खेलते है।

रोहतक के लिए रवाना होने से पहले जोधपुुर बॉल बैडमिंटन अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा,सचिव मेहबूब खान, पंकज मोहनोत,अमित कुमार,यश कुमार,पाबुपुरा स्टाफ सुमित, अशोक,वासु आदि ने शिवम और सपना को राजस्थान टीम में चयनित होने की बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related posts:

तूफान से जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र में व्यापक क्षति

June 1, 2026

प्रसारण की प्रतिध्वनियां श्रृंखला का रेडियो प्रसारण एक जून से आकाशवाणी दिल्ली से

June 1, 2026

भूंगरा विद्यालय के दो एनसीसी कैडेट्स का अखिल भारतीय ट्रेकिंग कैंप में चयन

June 1, 2026

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कैरेज कारखाना में पौधरोपण

June 1, 2026

भारतीय रेलवे के लोगो में बड़ा बदलाव 1 जून से दिखेंगे 18 सितारे

June 1, 2026

बाड़मेर-मुनाबाव और मेड़ता रोड-रतनगढ़ ट्रेनों को मिला नियमित दर्जा

June 1, 2026

कारोबारी परिवार हरिद्वार से लौटा तब पता लगा पांच लाख की नगदी चोरी

June 1, 2026

युवक की संदिग्ध हालात में मौत,कास्टिक सोडा पीने की आशंका

June 1, 2026

युवक का रास्ता रोककर हमला

June 1, 2026

You missed