दीपावली पर जोधपुर पहुंचे शेखावत
जोधपुर, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत बुधवार को नागौर जिले के प्रवास पर रहे। वे गागुडा, मूंडवा, रोल, सुर्जनियावास नागौर प्रवास के दौरान अनेक मण्डल में और नागोर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। इस दौरान जिला अध्यक्ष विधायक मोहनराम चौधरी के नेतृत्व में शेखावत का दुपट्टे पहना कर स्वागत किया। शेखावत अनेक शोक सभाओं में भी शामिल हुए। शेखावत दीपोत्सव पर जोधपुर में रहेंगे।
भाजपा जोधपुर संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री शेखावत मंगलवार देर शाम दिल्ली से जोधपुर पहुंचे। इसके बाद बुधवार को सुबह जल्दी शेखावत नागौर जिले के प्रवास पर रवाना होकर गागुड़ा पहुंचे। कुछ देर रुकने के बाद शेखावत गागुड़ा से नागोर सुर्जनियावाद जाते समय मार्ग में स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल मूंडवा भी रुके। यहां पर बालिकाओं ने कुंकुम के तिलक से उनका स्वागत किया। मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। उन्होने यहां पर जिम्नास्टिक कैम्प की छात्राओं से मुलाकात की। जिम्नास्टिक के आगामी कैम्प के लिए शुभकामना दी।
रामाकांत और लक्ष्मी नारायण ने विद्यालय की गतिविधियों से अवगत करवाया। इसके बाद मारवाड़ मूंडवा नगरपालिका में भाजपा मूंडवा शहर मण्डल के कार्यकर्ताओं से मिले। मण्डल अध्यक्ष मुकेश वैष्णव के नेतृत्व में शेखावत का दुपट्टे से स्वागत किया गया। इसके बाद रोल पहुंचने पर भाजपा रोल मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मण्डल अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ता का परिचय कराया। नागौर में भाजपा जिला अध्यक्ष विधायक मोहनराम चौधरी ने अगवानी की। विधायक और अन्य पदाधिकारी शेखावत से मिले और स्वागत किया। मुण्डवा नगरपालिका मे भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमाकांत शर्मा, प्रदेश किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री लक्ष्मीनारायण मुण्डेल, मण्डल अध्यक्ष मुकेश वैष्णव व नगरपालिका चयेरमेन प्रतिनिधि सुभाष कन्दोई, किसान मोर्चा अध्यक्ष कुंजीलाल सांखला, रामकुमार सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता ने स्वागत किया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
