Doordrishti News Logo

होली दहन के कार्यक्रमों में शामिल हुए शेखावत

जोधपुर,केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत रंगो के त्यौहार होली के पावन अवसर पर सोमवार को देर शाम जोधपुर पहुंचे। निवास स्थान पर आमजन से मुलाकात के बाद होलिका दहन के कार्यक्रमों में शामिल हुए। सबसे पहले केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने अजीत कॉलोनी स्थित निज निवास के समीप होलिका दहन के कार्यक्रम में पहुंचकर धर्मपत्नी नोनद कंवर के साथ पूजा अर्चना की।

यह भी पढ़िए- शातिर ने युवती व युवक को फंसाकर खातों से उड़ाए 2.66 लाख

इस दौरान निवास के आस पड़ोस और कॉलोनी में रहने वाले सभी लोगों से मिले और होली की शुभकामना दी। उसके बाद बीजेएस कॉलोनी आरटीओ स्थित जोगमाया मन्दिर में दर्शन किए। यहां पर धर्मपत्नी नोनद कंवर के साथ होलिका की पूजा की। महाराणा प्रताप पार्क स्थित कृष्ण मंदिर में दर्शन किए और होलिका दहन के कार्यक्रम में शामिल हुए। बड़ी संख्या में मौजूद क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर सभी को होली की शुभकामना दी।

दूरदृष्टि न्यूज़ का एप यहां क्लिक करके इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: