Doordrishti News Logo

शेखावत ने देहात दक्षिण भाजपा अध्यक्ष जगराम विश्नोई की कुशलता जानी

  • जयपुर से हवाई मार्ग से दोपहर बाद जोधपुर पहुंचे थे शेखावत
  • निवास पर आमजन से की मुलाकात
  • रात आठ बजे ट्रेन से दिल्ली रवाना हो गए

जोधपुर, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत आज दोपहर बाद हवाई मार्ग से जयपुर से जोधपुर पहुंचे। शेखावत ने निवास स्थान पर आमजन से मुलाकात कर समस्याओं को सुना यथा संभव निराकरण का प्रयास किया। केन्द्रीय मंत्री शेखावत जोधपुर में निजी कार्यक्रमों में भी शामिल हुए।

केन्द्रीय मंत्री शेखावत शाम को भाजपा जोधपुर देहात दक्षिण अध्यक्ष जगराम विश्नोई की कुशलता पूछने कृषि मंडी स्थित उनके निवास पहुंचे। विश्नोई से मिलने के बाद वे रात आठ बजे ट्रेन से दिल्ली रवाना हो गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: