Doordrishti News Logo

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री बोले, एनकाउंटर को लेकर राज्य सरकार की भूमिका पर भी उठे हैं सवाल

जयपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कमलेश प्रजापति एनकाउंटर केस को लेकर बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। शेखावत ने गृहमंत्री से बाड़मेर में हुए इस एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि यह प्रकरण आम नागरिकों के लिए भी संदिग्ध बना हुआ है।

राज्य सरकार की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं। शेखावत ने बताया कि एनकाउंटर का वीडियो सामने आने के बाद सरकार और पुलिस- प्रशासन के विरुद्ध जनाक्रोश दिखा था। आवश्यक है कि कानून-व्यवस्था पर आमजन का विश्वास बनाए रखने के लिए सीबीआई ही जांच करे। उन्होंने बताया कि गृहमंत्री शाह ने इस संदर्भ में उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। शेखावत ने कहा कि यह मामला गहलोत सरकार के फेलियर का एक बड़ा सबूत है।

शेखावत ने सवाल उठाए कि प्रजापति का एनकाउंटर करने की पीछे क्या सिर्फ वही वजह थी, जो पुलिस ने बताई है? अथवा इस पर सरकारी लीपापोती कर रसूखदारों को बचाने के लिए असलियत छिपाई जा रही है? शेखावत ने कहा कि इसकी पड़ताल करने में केवल सीबीआई सक्षम है।

राज्य सरकार नहीं चाहती कि इस प्रकरण की सीबीआई जांच हो, उसने केवल औपचारिकता के लिए जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि वस्तुतः गहलोत का जोर मामले को रफा-दफा करने में है। गौरतलब है कि बाड़मेर में बीती 22 अप्रैल की रात कमलेश प्रजापति का पुलिस ने एनकाउंटर किया था। सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद एनकाउंटर सवालों के घेरे में आ गया।

>>> सरकारी योजनाओं की क्रियान्विति समय पर सुनिश्चित की जाए -मुख्य सचिव

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026