Doordrishti News Logo

मादक पदार्थ तस्कर के साथ रहती थी जो कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा,हत्या का प्रकरण दर्ज

जोधपुर(डीडीन्यूज),शहर के निकट बनाड़ स्थित नादड़ी एकता नगर में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके पति ने जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए हत्या में रिपोर्ट दी है। महिला जिस व्यक्ति के साथ रहती थी,वह मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में जेल में बंद था। वह अभी सप्ताह भर पहले ही जेल से जमानत पर छूटा है। उसके खिलाफ यह हत्या की रिपोर्ट हुई है। फिलहाल वह नहीं मिला है।

पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर अग्रिम जांच आरंभ की है। मृतका का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है। बनाड़ थानाधिकारी गंगाराम ने बताया कि मोरिया मुंजासर निवासी एक व्यक्ति ने हत्या में रिपोर्ट दी है। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी 30 वर्षीय सुभाष विश्रोई के साथ लिव इन में थी। उसकी पत्नी अभी पिछले एक माह से नांदड़ी एकता नगर में रहती थी। चार साल से वह उसके साथ था। सुभाष विश्रोई अभी हाल में जेल से जमानत पर छूटा है। 14 अगस्त को उसकी पत्नी को जहर देकर मार दिया गया।

दादा की ऑटो में सवार स्कूली बच्चे घायल,सड़क किनारे खड़े डंपर में घुसा ऑटो

थानाधिकारी गंगाराम ने बताया कि महिला को संदिग्ध हालात में तबीयत बिगडऩे पर पहले निजी अस्पताल ले जाया गया था,बाद में उसे एमडीएम अस्पताल में रैफर कर दिया गया। उसे अशोक बेनिवाल नाम का शख्स अस्पताल लेकर गया था। उसके पति का आरोप है कि सुभाष विश्रोई और अशोक ने मिलकर उसे जहर दिया और हत्या की है। जिस वक्त घटना हुई महिला घर पर अकेली थी। थानाधिकारी ने बताया कि फिलहाल प्रकरण दर्ज किया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है। नामजद का पता नहीं लगा है।

Related posts: