Doordrishti News Logo

42.53 ग्राम स्मैक और 86 हजार रुपए जब्त

  • डीएसटी ग्रामीण की रहवासीय मकान में रेड
  • नशे की सप्लाई करने वाले सहित पांच गिरफ्तार
  • दो गाडिय़ां जब्त

जोधपुर(डीडीन्यूज),42.53 ग्राम स्मैक और 86 हजार रुपए जब्त।जिले की ग्रामीण स्पेशल पुलिस और भोपालगढ़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक रहवासीय मकान पर रेड दी। वहां से पांच लोगों को पकड़ा गया। स्मैक सप्लाई करने वाला और खरीदार भी पकड़ा गया। पुलिस ने वहां से 42.53 ग्राम स्मैक बरामद किया। साथ ही खरीद फरोख्त के 86 हजार 100 रुपए और दो कारों को जब्त किया गया। अभियुक्तों से अब अग्रिम पड़ताल की जा रही है।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम के लिए जिला विशेष टीम व पुलिस थाना भोपालगढ की संयुक्त कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत एएसपी भोपाल सिंह लखावत के निकट सुपरविजन एवं उपाधीक्षक भूराराम खिलेरी के निर्देशन में जिला विषेश टीम के कांस्टेबल अशोक भाटी की सूचना पर ग्राम झालामलिया में जाखड़ो की ढाणी स्थित मोहनराम पुत्र कोजाराम जाति जाट के रहवासीय मकान पर दबिश देकर मुख्य स्मैक सप्लायर मोहनराम के कब्जे से 27.53 ग्राम अवैध स्मैक व अवैध स्मैक बेचकर अर्जित किए गए 86,100 रुपये जब्त किए गए।

मादक पदार्थ तस्कर के साथ रहती थी जो कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा,हत्या का प्रकरण दर्ज

मौके पर अवैध स्मैक खरीदने के लिये आये महेन्द्र पुत्र पपूराम निवासी पीपाड़ शहर के कब्जे से 15 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर 01 स्वीफ्ट कार जब्त की गई। इनके अलावा मौके पर उपस्थित स्मैक ग्राहक प्रशांत निवासी पीपाड़ शहर, राजेश व कोजराम निवासी सुरपुरा खुर्द को गिरफ्तार किया गया। राजेश के कब्जे से 01 स्वीफ्ट कार जब्त किया गया।

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026