Doordrishti News Logo

जोधपुर, स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन ऑफ इण्डिया (एसएफआई) के राज्यव्यापी आह्वान के तहत जिला कमेटी के बैनर तले कंप्यूटर शिक्षकों की सरकारी भर्ती कर नियुक्त करने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

एसएफआई के जिला सयुंक्त सचिव सूरज मेघवाल ने बताया कि संविदा के आधार पर कम्प्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति का फैसला राज्य की शिक्षा व्यवस्था एवं बेरोजगार नौजवानों के खिलाफ है। इसलिए राज्य के सरकारी शिक्षण संस्थानों में कंप्यूटर शिक्षकों की सरकारी भर्ती कर नियुक्ति की जाए।

एसएफआई प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन

एसएफआई के जिला सचिव रूखमण साहेलिया ने बताया कि मौजूदा समय में तकनीकी का महत्व बढ़ता जा रहा है और सरकार कम्प्यूटर शिक्षकों की संविदा के आधार पर नियुक्ति देकर शिक्षा के निजीकरण को बढ़ावा देने की ओर कदम बढ़ा रही है।

आम विद्यार्थी को तकनीक ज्ञान से समृद्ध करने के लिए सरकार कम्प्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति संविदा के आधार पर करने के बजाय सरकारी भर्ती निकाले अन्यथा विद्यार्थी समुदाय शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ लामबंद होकर आंदोलन करेगा।

प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष एचआर भाटी, जिला उपाध्यक्ष राकेश गुलसर, जेएनवीयू कमेटी अध्यक्ष सीआर एम्पा, सचिव कैलाश प्रसाद बामणिया, विशाल बेनीवाल, चूनाराम, प्रेम बोराणा, सागर चौहान, रोमी बारूपाल, लोकेश, गोविंद, नारूराम, राकेश मौसलपुरिया, निर्मल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

>>> मास्क नहीं पहनने पर मारी गोली

Shop now 👆

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026