Doordrishti News Logo

लिव इन रिलेशन वाली महिला का यौनशोषण के साथ 15 लाख ऐंठे

जोधपुर,लिव इन रिलेशन वाली महिला का यौनशोषण के साथ 15 लाख ऐंठे।जिला पश्चिम में एक महिला ने अपने साथी पर यौन शोषण किए जाने और 15 लाख रुपए ऐंठने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। महिला का कहना है कि वह युवक के साथ लिव इन रिलेशन में थी। वह पिछले 15-20 साल से साथ में थी। पुलिस ने प्रकरण में अब तफ्तीश आरंभ की है।

ये भी पढ़ें- जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का प्रधानमंत्री करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

जिला पश्चिम के प्रताप नगर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसका अपने शादीशुदा पति से अनबन के चलते शादी के कुछ साल बाद ही तलाक हो गया था। तब क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति जो उसकी जाति का ही था और परिचित था। नजदीकिया बढऩे पर दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे। इस बीच उनके बीच संबंध भी बने। वह कई बार गर्भवती भी हुई लेकिन आरोपी शादी के बाद बच्चे का झांसा देकर उसका गर्भपात कराता रहा। उसके ज्यादा दबाव बनाने पर आरोपी ने उसके साथ लिव इन रिलेशन के दस्तावेज भी बनाए और कई साल साथ रहे। लेकिन शादी नहीं की।आरोपी ने घर की जरूरतें बताकर उससे करीब पन्द्रह लाख रुपये भी ले लिए लेकिन वापस नहीं लौटाए बल्कि और रुपयों का तकाजा करते हुए उधारी से पैसे लाने को कहने लगा। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए जांच आरंभ की है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026